एक सवाल मेरे जेहेन में घूमता रहता है और वो ये कि हम लोग जो पूरी ज़िन्दगी सिनेमा को दे देते हैं , चाहे वो बिग बी हों या शाहरुख़ खान या दिलीप साहब या भट्ट साहब, बतौर निर्देशक , उनका CAPITAL क्या है ....? अगर कल को Mr. बच्चन आप काम करना छोड़ दें तो आपकी आमदनी क्या रह जायेगी ? दिलीप साहब आप को आपकी फिल्मों से कितनी मदद मिल पाती है आज ? भट्ट साहब आप क्या कहते हैं ? क्या आप सबको और उन सारे लोगों को, जिन्होंने समर्पित कर दिया अपने आप को सिनेमा के लिए, भविष्य में उनके ही द्वारा किए गए फिल्मों से आमदनी नहीं होनी चाहिए ? जबकि निर्माता उन्हीं फिल्मों से जीवन भर कमाता है / मैं नहीं कहता कि निर्माता जो भी कमाए वो बाँट दे परन्तु वो अपनी कमाई का 50 % प्रतिशत हिस्सा तो बाँट ही सकता है / ये जायज़ भी है क्योंकि एक फ़िल्म में अनेक लोगों का योगदान होता है / और जब एक ही फ़िल्म से निर्माता बार -बार कमाता है तो हमारा हक बनता है कि हम भी उसमें से पाएं /
सोचिये आप का CAPITAL क्या है . कई कलाकार और तकनीशियनों ने अपने अन्तिम समय दर्दनाक बिताएं हैं . क्या हमारे काम की ROYALTY हमें नहीं मिलनी चाहिए ???? मेरी बातों से आप सहमत हैं तो मुझे ज़रूर लिखें .मैं चाहता हूँ की इसमें सबकी भागीदारी हो . ......pranaynarayan@gmail.com. Pranay Narayan (Actor)